धारूहेड़ा। सीआईए 2 धारूहेड़ा ने गांव खिजूरी के निकट शराब ठेके पर कैश कलेक्शन करने वाले युवक से नकदी लूटने के मामले एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है।
मोहल्ला खलियावास धारूहेड़ा निवासी सौरव ने शिकायत में बताया था कि वह शराब ठेकेदार के पास कैश कलेक्शन का कार्य करता है। 23 मार्च की रात वह पिकअप लेकर कैश कलेक्शन करते हुए गांव खिजूरी में शराब ठेके पर गया था। ठेके का सेल्समैन विकास गाड़ी के पास कैश लेकर आया था।
इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक आए और उसके व विकास के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी गाड़ी का शीशा तोड़कर कैश से भरा बैग लूट ले गए। बैग में करीब 4 लाख रुपये थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया। इसके बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया। संवाद