फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो दुकानों पर 320 किलो कुट्टू का आट किया सील, दिया नोटिस

Sat, 05 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शहर के कटला बाजार में स्थित दो दुकान में जांच करते टीम। स्रोत : विभाग - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के कटला बाजार में दो दुकानों पर छापा डालकर 320 किलो कुट्टू का आटा सील किया।
सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहले दुकान पर छापा डाला। दुकान संचालक अनुज जैन से टीम ने एफएसएसएआई लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। दुकान संचालक को खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही नोटिस जारी किया । दुकान की जांच की तो करीब 240 किलो कुट्टू का आटा रखा मिला। द्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही सैंपल लेकर आटे को सील कर दिया। सैंपल को परीक्षण के लिए संबंधित लैब में भेजा गया।
विज्ञापन

टीम ने शहर कटला बाजार में स्थित माणकचंद, संदीप कुमार की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर निखिल हाजिर मिला। इस दौरान एफएसएसएआई लाइसेंस प्रस्तुत करने बारे कहा गया, कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया। इस संबंध में संचालक को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया। संचालक को साथ लेकर दुकान को चैक किया तो दुकान में 80 किलो कुट्टू का आटा व 18 किग्राम सिंघाड़े का आटा रखा मिला। टीम ने दोनों का सैंपल लेकर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें