फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी नाबालिग अभिरक्षा में

Wed, 03 Sep 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सीआईए धारूहेड़ा ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 26 अगस्त को सीआईए को सूचना मिली कि समीर के पास अवैध हथियार है। वह पार्श्वनाथ सोसाइटी के पास किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समीर के पास से 1 कट्टा व एक कारतूस बरामद किया था। पुलिस को समीर ने बताया था कि उसे कट्टा व कारतूस एक नाबालिग साथी ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें