अभियान के तहत स्वच्छता मुहिम में भागीदार बनती वार्ड स्तर की नोडल अधिकारी टीम। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद और नगर पालिका की टीमें जुटी हुई हैं। मंगलवार बारिश के समय भी कई स्थानों पर नगर परिषद की टीमें सफाई अभियान में जुटी रहीं।
जीएम रोडवेज निरंतर शर्मा की देखरेख में नियुक्त टीम सदस्य निरीक्षक ओमप्रकाश, सहायक ब्रह्मप्रकाश, स्टेनो अनिल कुमार, कार्यकारी निकाय सदस्य राजेंद्र सिंघल, संजीव यादव, बलजीत व यशपाल यादव ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया।
वार्ड 21 में सेक्टर 3 पार्ट 2 व सेक्टर 3 राधा स्वामी काॅलोनी के नजदीक सफाई अभियान के दौरान आम लोगों से कूड़ा सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर नहीं फेंकने की अपील की गई। वार्ड के नोडल अधिकारियों ने कई स्थानों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने शहरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।