फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल पहुंचे रेवाड़ी, 17 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Sat, 22 Jun 2024 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि आम जन को पानी बेकार बहाने की बजाय जल का संरक्षण करना चाहिए। उनका प्रयास है कि रेवाड़ी शहर में सुचारू जलापूर्ति के लिए वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण करवाया जाए। 
विज्ञापन
योजनाओं को शिलान्यास करते मंत्री बनवारी लाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने रेवाड़ी जलघर परिसर में 17 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दक्षिण हरियाणा के घर-घर तक पानी पहुंचाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को नल से जल देने के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम को लागू किया था। उन्होंने बताया कि नया गांव में एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बन कर तैयार हुए नए जल घर का शुभारंभ किया गया है। इस जल घर के बनने से नया गांव और आसपास रहने वाले ग्रामीणों को उनके घर पर 70 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से नहरी पानी की सप्लाई दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रेवाड़ी जलघर परिसर में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसका शिलान्यास किया गया। 
विज्ञापन


इसी प्रकार रेवाड़ी शहर के रामपुरा और वार्ड 24 से 31 तक की आबादी के लिए बनाए गए एसटीपी प्लांट की क्षमता को 6.5 एमएलडी से बढ़ाकर 10 एमएलडी का किया जा रहा है। जिस पर 10 करोड़ 31 लाख 55 हजार की राशि खर्च होगी। इस कार्य का भी शिलान्यास हुआ।

सुचारू जलापूर्ति के लिए वाटर स्टोरेज टैंक का होगा निर्माण
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि आम जन को पानी बेकार बहाने की बजाय जल का संरक्षण करना चाहिए। उनका प्रयास है कि रेवाड़ी शहर में सुचारू जलापूर्ति के लिए वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण करवाया जाए। इस परियोजना के लिए जमीन मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को भी अपने घरों में बरसात का पानी इकट्ठा करके रखना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें