फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंत्री आरती सिंह राव ने सिद्धार्थ यादव के नाम पर चौक और सड़क के नामकरण को लेकर लिखा पत्र

विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री, आरती सिंह राव
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता की एक जनभावना से अवगत कराया है। मंत्री आरती सिंह राव ने पत्र में उल्लेख किया कि उन्हें प्रतिदिन स्थानीय नागरिकों तथा अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से यह अनुरोध प्राप्त हो रहा है कि उनके वीर बलिदान को स्थायी स्मृति के रूप में सम्मानित किया जाए। आगे बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शहीद परिवार की ओर से यह मांग की जा रही है कि गढ़ी बोलनी रोड का नाम तथा नारनौल बाईपास पर स्थित एक प्रमुख चौक का नाम अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव चौक रखा जाए, जिससे यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सके। उन्होनें राज्य और केंद्र सरकार से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व शीघ्र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव ने जगुआर फाइटर जेट की एक रूटीन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर अपनी जान की परवाह न करते हुए, अपने सह-पायलट को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह साहसिक कृत्य न केवल सैन्य सेवा की गरिमा को उजागर करता है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें