फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: न्यूनतम तापमान पहुंचा 15.5 डिग्री सेल्सियस

Tue, 05 Nov 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सोमवार को दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 32 और न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री गिरकर 15.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस सीजन का यह अबतक सबसे कम न्यूनतम तापमान है। रात में अब ठंड का अहसास होने लगा है।
जिले में दो दिन पहले दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। इस सीजन में अबतक सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसमी उतार-चढ़ाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर भी काफी असर डाला है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह के बाद अधिकतम तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। जहां अभी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है तो वहीं सप्ताह के बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके आसपास दर्ज किया जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट आएगी यानी कि अब ठंड ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे मौसम परिवर्तनशील होगा और कुछ समय बाद कोहरा भी दिखाई देने लगेगा।

दिन, अधिकतम, न्यूनतम तापमान

4 नवंबर 32.0:: 15.5
3 नवंबर 34.5:: 17.0
2 नवंबर 37.0::18.5
1 नवंबर 35.0:: 19.4
31 अक्तूबर 37.0:: 20.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें