फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, रात में सुकून नहीं

Tue, 21 May 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। भीषण गर्मी से बचाव के लिए अपने बच्चे को कपड़े से ढ़क कर लेकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मई के तीसरे सप्ताह में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों को रात में भी सुकून नहीं मिल रहा है। बढ़ते तापमान से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह से शुरू होकर रात तक गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हर जतन कर रहे हैं, लेकिन गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नौतपा इस बार 25 मई से शुरू हो रहा है जो 2 जून तक चलेगा। यदि उस समय का ताप देखा जाए तो 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई से नौतपा शुरू होने से गर्मी बढ़ेगी और लू चरम पर होगी। नौतपा के आखिरी दो दिनों के भीतर आंधी तूफान व बारिश होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें