फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साक्षरता कार्यक्रम में शिक्षकों को नहीं लगाने की मांग

Tue, 21 May 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के नेहरू पार्क में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठख राज्य कोषाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों की ड्यूटी साक्षरता कार्यक्रम में नहीं लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला महासचिव राजबीर ने बताया कि सरकार एनआईएलपी (नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ) चला रही है जिसमें प्राथमिक अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अधिकतर स्कूलों में दो अध्यापक हैं जिनमें एक की ड्यूटी साक्षरता कार्यक्रम में लगी है। वहीं दूसरे की ड्यूटी बीएलओ के रूप में है जिससे अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी साक्षरता कार्यक्रम में न लगाया जाए। बबरूभान ने बताया कि सरकार इस ड्यूटी को वापिस नहीं लेती है तो संघ प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर अशोक कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें