फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का माल भरा ट्रक ले गए बदमाश

Tue, 10 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कसौला थाना पुलिस ने एनएच-8 स्थित बनीपुर चौक के पास दो अज्ञात बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लाखों रुपये के माल भरे ट्रक को लूट लिया। स्थानीय पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी अशोक कुमार पंजाब के लुधियाना से एक बाइक कंपनी के करीब 5 लाख रुपये के पार्ट्स लेकर धारूहेड़ा जा रहा था। इस बीच वह बनीपुर चौक के पास आराम करने के लिए सो रहा था। इसी बीच दो बदमाश खिड़की खोलकर उसके ट्रक में दाखिल हुए और चालक अशोक को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रक स्टार्ट कर ले उड़े। किसी तरह अशोक बदमाशों के चंगुल से निकलकर कूद गया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन-
सूचना पर हाइवे पर नाकाबंदी की थी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एसआई ग्यारसीलाल, जांचकर्ता, कसौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें