फोटो : 18गांव गोठड़ा-पाली में नारी जागरूकता को लेकर विद्यार्थी रैली निकालते हुए। स्रोत : स्
कुंड। ग्राम गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन नारी सम्मान व विविध प्रकार की गतिविधियों के साथ किया गया। विद्यालय की स्वतंत्र प्रभार एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम एक्सीलरेट एक्शन अर्थात कार्रवाई में तेजी लाना रखी गई।
इसी को आधार बनाकर विद्यालय के एनसीसी प्रकोष्ठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारा लेखन प्रतियोगिता, कविता-पाठ प्रतियोगिता, महिला जागरूकता रैली व नारी सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर समीपवर्ती गांव गोठड़ा-पाली में नारी जागरूकता के उद्देश्य से रवाना किया। रैली के वापस विद्यालय लौटने पर कैडेट्स के द्वारा नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से जुड़ी कविता-पाठ और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय उप-प्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहार, विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी मेजर जयसिंह, कार्यक्रम के संयोजक एएनओ गौरव उपाध्याय, एनसीसी-एपीटीसी के जवान व समस्त विद्यालय स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।