धरने पर बैठे कंपनी के कर्मचारी। संवाद
भिवाड़ी। श्रमिकों ने कहा कि कई लोग 10 साल से कंपनी में काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें मात्र 10 से 11 हजार रुपये सैलरी मिल रही है। उन्होंने मांग की है कि 8 घंटे की ड्यूटी के लिए कम से कम 20 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे कंपनी छोड़कर उत्तर प्रदेश और बिहार अपने गांव लौट जाएंगे।
औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में मांगों को लेकर श्रमिकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला और पुरुष श्रमिकों ने मिलकर वेतन वृद्धि, बेहतर खाना और प्रबंधन के बुरे बर्ताव का विरोध किया। चौपनकी औद्योगिक क्षेत्र में दीपक हाउस वेयर कंपनी में भी श्रमिक धरने पर बैठ गए हैं।
यहां श्रमिक वेतन वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण खाना, प्रबंधन का अच्छा व्यवहार और बोनस में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में करीब 12 कंपनियों में ऐसे प्रदर्शन हो चुके हैं।