फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बदलते मौसम ने किसानों और व्यापारियों की बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी में इन दिनों गेहूं और सरसों की आवक के तेज गति से जारी है लेकिन बदलते मौसम ने किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को गेहूं के कुल 65 गेट पास कटे हैं जिसके तहत लगभग 2700 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है। वहीं उठान का आंकड़ा इससे कहीं अधिक 6 हजार क्विंटल तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सरसों की बात करें तो इसके 400 के करीब गेट पास कटे हैं और करीब 8 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई है। सरसों का उठान भी बेहतर रहा है और लगभग 10 हजार क्विंटल माल मंडी से बाहर भेजा गया है।
हालांकि दिनभर मौसम की आंख-मिचौली ने सभी को परेशान किए रखा। सुबह तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे मंडी में काम कर रहे किसानों और आढ़तियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश हुई तो हो सकती है गुणवत्ता प्रभावित
वर्तमान समय में मंडी परिसर में काफी मात्रा में गेहूं और सरसों की फसल शेड के बाहर ही पड़ी हुई है जो बारिश की स्थिति में भीग सकती है और उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इसी प्रकार के बदलाव की संभावना जताई गई है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो मंडी में फसल को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें