फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने मांगें दोहराते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रेवाड़ी के नेहरू पार्क में नारेबाजी करते मिल-डे मील कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला कमेटी की सोमवार को एआईयूटीयूसी की एक बैठक नेहरू पार्क में जिला प्रधान सुरस्ती देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सरकार से मांग की गई कि मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। ऐसा होने तक उनको न्यूनतम वेतन 21000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए। इसके अलावा पिछले दो साल से बकाया ड्रेस के पैसे देने, दस महीने की बजाय पूरे बारह महीने का मानदेय, कोरोना काल में अन्य मजदूरों कर्मचारियों की तरह उन्हें भी विशेष आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। यह भी फैसला लिया गया कि यदि सरकार ने हमारी इन मांगों को नहीं माना तो 30 जुलाई 2021 को जिलास्तर पर प्रदर्शन करके उपायुक्त महोदय के मार्फत मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन भेजा जाएगा। संगठन विस्तार के लिए मुनेश देवी व शीला देवी को जाटूसाना, भतेरी देवी व मिथलेश को रेवाड़ी व बावल, बरखा देवी को डहीना व खोल, रीना देवी व मुनेश को नाहड़ ब्लाक व प्रवीण देवी व अंजू देवी को रेवाड़ी शहर की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रधान सुरस्ती देवी व महासचिव ओमवती सभी ब्लाक इन्चार्ज से कोऑर्डिनेशन करेंगी। बैठक को एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान कामरेड बलराम ने कहा कि सभी मिड-डे मील कार्यकर्ता गरीब परिवारों से आती हैं। इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर जल्द से जल्द सहानुभूति पूर्वक विचार करके मान लेना चाहिए। बैठक में मन्जू, कौशल्या, कान्ता, बाला, सुनीता, सुशीला, राजबाला, अंजू देवी, मीना, सीमा, जगवती, सविता, सुमित्रा, मुकेश देवी व प्रमिला आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें