फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुजुर्गों से मिले, बांटी खुशियां

Mon, 10 Aug 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम भाग लेतीं महिलाएं। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद श्रीराम शाखा के संयुक्त तत्वावधान में झज्जर रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम में सेवा एवं मुस्कान बुजुर्गों के साथ एक दिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनकी भावनाओं को समझना और उन्हें परिवार जैसा अपनापन व सम्मान देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ बातचीत की, उनके जीवन के अनुभव और यादें सुनीं तथा गीत-संगीत, कविता, मनोरंजक खेलों और सामूहिक बातचीत के माध्यम से खुशियां साझा कीं। परिवार के सदस्यों और बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और आत्मीय बना दिया।
इस दौरान आशा वृक्ष पहल के तहत बुजुर्गों ने कागज की पत्तियों पर अपनी इच्छाएं, सपने और मन की बातें लिखीं। सदस्यों ने उनकी इच्छाओं को यथासंभव पूरा करने और भविष्य में निरंतर सहयोग का संकल्प लिया। वृद्धाश्रम परिसर में तुलसी, घृतकुमारी, पुदीना, लेमनग्रास, धनिया, पालक, मेथी और मिर्च सहित औषधीय एवं रसोई उद्यान के लिए पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन

बुजुर्गों को फल, चादर, तौलिए, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, विटामिन और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि बुजुर्गों को केवल वस्तुएं देना उद्देश्य नहीं, बल्कि उनके साथ समय, अपनापन और सम्मान साझा करना है। संचालन ऋतु बैर ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीलम यादव, डॉ. कविता यादव, डॉ. कंचन यादव, कमला यादव, ऋतु ओबालों, सीए निधि गौतम, सीए जतिन सैनी, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. पूजा अनेजा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें