फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेटी के जन्म पर दिया समानता का संदेश

विज्ञापन
कुआं पूजन निकालते लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर में कुआं पूजन समारोह का आयोजन किया गया। आयकर अधिकारी अनुज यादव और प्रोफेसर डॉ. पूनम यादव दंपति ने अपनी दूसरी सुपुत्री खगेश्वरी के जन्म के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुज यादव ने कहा कि जिस प्रकार महिला दिवस पर पूरे प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संदेशों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उनका उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि बेटा और बेटी दोनों समान हैं और दोनों को समान अवसर मिलने चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. पूनम यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को और मजबूत बनाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज की सोच बदलने की जरूरत है, क्योंकि आज बेटियां शिक्षा, खेल, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और किसी भी तरह बेटों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें