लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
धारूहेड़ा। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने वार्ड नंबर 4 से 6 में आमजन को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक किया। विचार-विमर्श किया। इस दौरान नशा मुक्ति टीम ने दो नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की है जो नशे की लत से प्रभावित है। टीम ने पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग करवाकर डी एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया है। टीम द्वारा अब तक नशे से पीड़ित 255 लोगों की पहचान की है जो किसी न किसी प्रकार के नशे से पीड़ित है। इसके अलावा 72 नशा पीड़ितों का इलाज करवाया गया है। संवाद