बीकानेर स्थित राजकीय स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करती मुख्य अतिथि मिथलेश यादव व
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समाजसेवी मिथलेश यादव ने अपने पति लेफ्टिनेंट कर्नल ओमप्रकाश यादव की पुण्य स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि मिथलेश यादव और विशिष्ट अतिथि पूनम यादव का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपिका सोनी ने की।
प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि मिथलेश यादव लंबे समय से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विशिष्ट अतिथि पूनम यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच का महत्व बताते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
मुख्य अतिथि मिथलेश यादव ने कहा कि शिक्षित युवा ही देश का भविष्य बदल सकते हैं और विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।