पूर्वांचल सेवा समिति के सम्मान समारोह में उपस्थित मेधावी। स्त्रोत: समिति
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से रेलवे कॉलोनी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में नीट में सफलता हासिल करने वाले राजदीप गुप्ता, आरव सिंह, आयुष और मोहित सिजियल, आईआईटी में चयनित कृष, खेल में उपलब्धि पर आशू व अंशू, सैनिक स्कूल में चयनित अमन राज और नर्सिंग चयनित कंचन को सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गायिका भाशवती शास्त्री ने गीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में मेहनत, लगन और अभिभावकों के सहयोग की अहम भूमिका होती है। प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है।
कार्यक्रम में अश्वनी कुमार, शिव शंकर यादव, हरीश चंद, मंटू प्रसाद, भोला चौधरी और अनिल कुमार महतो मौजूद रहे।