फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार में आयुष्मान प्रथम

Mon, 17 Aug 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
:खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को बधाई देते विद्यालय के प - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार में ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र आयुष्मान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विज्ञान अध्यापकों संजय यादव, कृष्ण कुमार, रवि वत्स और निधि के मार्गदर्शन में आयुष्मान ने अपने विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उसकी वैज्ञानिक सोच, विषय की स्पष्ट समझ और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इस दौरान निर्णायक मंडल ने उसकी प्रस्तुति की सराहना करते हुए उसे प्रथम स्थान के लिए चुना। आयुष्मान की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मेहता ने उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। आयुष्मान की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें