कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभा व आयोजक। स्त्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत आरामनगर-कणुका की ओर से शहर के नजदीक स्थित एक होटल में प्रतिभा सम्मान एवं युवा संवाद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 35 मेधावी विद्यार्थियों और खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयवीर योगी ने कहा कि शिक्षा और खेल समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रतिभाओं का सम्मान करने का उद्देश्य बच्चों का उत्साह बढ़ाना और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतम चौहान ने कहा कि उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर युवा समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा ने कहा कि सम्मान से प्रतिभाओं का आत्मविश्वास बढ़ाता है।
कार्यक्रम में मनबीर लांबा, बाबा कुंदनदास जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश कुमार, महासचिव सतबीर पंच, मास्टर विजय सिंह, संजय चौहान, सत्येंद्र यादव और दीपक यादव मौजूद रहे। समापन पर सरपंच ने सम्मानित विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और अतिथियों के साथ रात्रि भोज किया।