फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान में हरियाणा देश में प्रथम : डॉ. सतीश खोला

Tue, 01 Sep 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते डॉ. सतीश खोला। स्त्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में डिजिटल व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. खोला सोमवार को सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान करीब 75 परिवार विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र, आय सत्यापन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, लाडो लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़े मामलों का समाधान किया गया।
उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को नई योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्रता का निर्धारण होने से लाभार्थियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है। डॉ. खोला ने नागरिकों से अपील की कि वे परिवार पहचान पत्र में दर्ज अपनी जानकारी को सही और अपडेट रखें। इससे उन्हें पात्र योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें