फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, बचाव ही सहारा

Sat, 10 Jun 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एक बार फिर सूर्यदेव की तल्खी लोगों को परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रात में भी गर्म हवा चल रही है। दिन में लू चलने से लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी तेज गर्मी और लू से कुछ दिन राहत की उम्मीद न के बराबर है। गर्मी से बचने के लिए चिकित्सक भी लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं, क्योंकि उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में कुछ दिन से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इस भीषण गर्मी ने दोपहर में जनजीवन प्रभावित कर दिया। तपती गर्मी से दोपहर में आसमान से आग बरसती प्रतीत हुई। इससे दोपहर में शहर के विभिन्न बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं आंखों की एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।
मौसम में बदलाव का असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है। दिन में धूप में काफी तेज थी, जिसके चलते गर्मी का असर बढ़ा है। बाजार में लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे तो जगह-जगह तरबूज और खरबूजे की ढेरियां लगी हुई हैं। इन दिनों लोग नारियल पानी और शिकंजी का ज्यादा सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

हृदय रोग, उच्च रक्तचाप वाले मरीज सावधानी बरतें : डॉ. दीपक

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दीपक ने कहा कि बदलते मौसम, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, श्वास, दमा, अस्थमा व कई प्रकार की अन्य गंभीर बीमारियों से प्रभावित मरीजों, बुजुर्गों, छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मौसम के अनुसार खानपान, रहन-सहन में बदलाव करने, अपने घरों के आसपास सफाई रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें