फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पारा पहुंचा 40.5, गर्मी से हालत खराब

Sat, 07 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में तेज धूप के साथ लू चली जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को अधिकतम तापमान में 40.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान में साढ़े 3 व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। लू चलने से पूरे दिन गर्मी से हाल बेहाल रहा। फिलहाल आने वाले दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि 9 जून तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बीच हल्के बादल और कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। गर्मी के मौसम में लू लगने से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियो, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

इससे बचने के लिए ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर ढककर निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें