फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पारा गिरा, लू से मिली राहत, तल्ख धूप ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी

Sun, 02 Jun 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से आंशिक रूप से राहत मिली है। 26 मई से 31 मई तक 46 से 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। एक जून को अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क कर 44 डिग्री सेल्सियस हो गया।
जून के आरंभ से ही लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। लू के तेवर भी अब कम हो चुके हैं। तापमान में भी कमी आ रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में ही साढ़े 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में भी ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 29 मई को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि 3 जून तक आंशिक बादलवाही और तेज गति से 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 3 जून के बाद से फिर से भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को नौतपा का नौवां दिन था। इसी के साथ नौतपा समाप्त हो गया है। नौतपा में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। 29 मई को जिले का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जोकि पिछले कई सालों का रिकॉर्ड भी टूटा था। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें