फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिसकर्मियों से हाथापाई के मामले में एक आरोपी काबू

Sun, 02 Jun 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के डेरोली जाट निवासी अनूप शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के बताया कि शनिवार देर रात डायल 112 को सूचना मिली थी कि बाबा भारती ढाबा बावल के सामने जयपुर से दिल्ली वाले रास्ते पर श्याम फैमिली ढाबा के पास कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। सूचना पाकर डायल 112 (ईआरवी) पर तैनात पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद 4-5 लड़कों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी और सरकारी मोबाइल फोन तोड़ कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बावल में मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गांव डैरोली जाट निवासी अनूप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें