फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साइकिल यात्रा पर निकले मर्चेंट नेवी के कैडेट का स्वागत

Sat, 18 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
झुंझुनूं से दिल्ली के जंतर-मंतर तक साइकिल यात्रा पर निकला मर्चेंट नेवी का कैडेट गजेंद्र चौधरी। - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा का अधिकार की आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में राजस्थान के झुंझुनूं से दिल्ली के जंतर-मंतर तक साइकिल यात्रा पर निकले मर्चेंट नेवी के कैडेट गजेंद्र चौधरी (24) शनिवार को रेवाड़ी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

गजेंद्र चौधरी की साइकिल पर लिखे संदेश कलम बंधक है, भविष्य कैद है... अब आवाज उठाओ, चुप्पी तोड़ो, बदलाव लाओ.. ने राहगीरों को आकर्षित किया।
चौधरी ने बताया कि वह राजस्थान के झुंझुनूं जिले के निवासी है और मर्चेंट नेवी के कैडेट हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे झुंझुनूं से साइकिल यात्रा पर रवाना हुए थे और शाम तक रेवाड़ी पहुंच गए। यहां से वह दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे जहां सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित अभियान में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और देश के बेहतर भविष्य के लिए हर नागरिक को शिक्षा के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। रेवाड़ी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

गजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह यात्रा केवल दिल्ली पहुंचने का सफर नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति चेतना जगाने का एक प्रयास है। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि शिक्षित समाज ही मजबूत और समृद्ध राष्ट्र की नींव रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें