फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिड-डे मील के लिए जारी मेन्यू, रोटी,घीया, राजमा चावल के साथ ही दही व गुड़ भी शामिल

विज्ञापन
फोटो: 03रेवाड़ी। गांव कुंभावास स्थित राजकीय विद्यालय में भोजन करते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में पहली कक्षा से 8वीं तक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को दोपहर के समय स्कूल में मिलने वाले भोजन के मेन्यू की नई सूची जारी कर दी गई हैं। मिड-डे मील के लिए जारी किए गए नए मेन्यू में रोटी, घीया, चना दाल, गुड़ रोटी, मसूर दाल, गेहूं रागी का पूड़ा, सब्जी पुलाव, राजमा चावल आदि शामिल है। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्रों के डाइट में दही के साथ गुड़ व मिस्सी के पराठे भी मेन्यू में शामिल किया गया है। मौलिक शिक्षा के अधीक्षक की तरफ से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी किया गया है। इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य गरीब तबके के छात्रों को स्कूल में ही पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी स्वस्थ दिनचर्या का ध्यान रखना है। मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किया जाता है। इसमें पुलाव काला चना, चना दाल, राजमा चावल, पूरी पकौड़ी चावल,सोया पुरी से लेकर फल व दूध विद्यार्थी के डाइट में शामिल है। इसके साथ ही बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विद्यालयों के लिए एक दुकान चिह्नित किया गया है। ताकि वहीं से राशन उठाया जा सके। साथ ही यह भी तय किया गया है मिड डे मील में प्रयोग होने वाले राशन बंद पैकेट का ही होना चाहिए। सरसों का तेल हैफेड से खरीद करना है। बता दें कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दोपहर का भोजन दिया जाता है। ताकि बच्चों के पोषण को सुनिश्चित किया जा सके।
-

पहला सप्ताह :

दिनभोजन

सोमवारसोया खिचड़ी
मंगलवाररोटी,घीया, चना दाल

बुधवारराजमा चावल

वीरवारकढ़ी पकौड़ा व चावल

शुक्रवारगुड़ रोटी व दही

शनिवारमिलेट परांठा व दही


दूसरा सप्ताह :

दिनभोजन
सोमवारसोया खिचड़ी
मंगलवारमीठा दलिया
बुधवारचावल व सफेद चना
वीरवारकढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवारमिस्सी पराठा व दही
शनिवारगेहूं रागी का पूड़ा
-
तीसरा सप्ताह :
दिनभोजन
सोमवारसब्जी पुलाव व काला चना
मंगलवाररोटी मूंग मसूर की दाल
बुधवारमिस्सी रोटी व मौसमी सब्जी
वीरवारमीठे मूंगफली चावल
शुक्रवारमिस्सी पराठा व दही
शनिवारगेहूं रागी का पूड़ा
-
चौथा सप्ताह :
दिनभोजन
सोमवारसब्जी पुलाव व काला चना
मंगलवाररोटी व घीया चना दाल
बुधवारराजमा चावल
वीरवारकढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवारगुड़ रोटी व दही
शनिवारमिलेट पराठा व दही
-
वर्जन :

राजकीय कक्षा के 8वीं तक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को दोपहर के समय स्कूल में मिलने वाले भोजन के मेन्यू की नई सूची जारी कर दी गई हैं। अब इसी मेन्यू के हिसाब से विद्यालयों में भोजन परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अली अहमद, जिला इंचार्ज, मिड-डे मील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें