फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मानसिक रूप से परेशान कंपनी कर्मचारी ने की आत्महत्या

Thu, 27 Aug 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मृतक विपिन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
धारूहेड़ा। क्षेत्र के कापड़ीवास में आईएसटी कंपनी के कर्मचारी ने मंगलवार को मकान की चौखट से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी 20 दिन पहले ही कंपनी में नौकरी के लिए आया था और पत्नी व दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। घटना से पहले उसने उत्तर प्रदेश में रहने वाली अपनी पत्नी व बहन से फोन पर बातचीत की थी।
इसके बाद बहन ने आसपास रहने वाले परिचितों को इसकी सूचना दी। रिश्तेदारों और परिचितों के मौके पर पहुंचने पर युवक गंभीर हालत में मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित बाबा नगर निवासी विपिन करीब 20 दिन पहले धारूहेड़ा आया था। उसने आईएसटी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ कापड़ीवास में शिव मंदिर के पास किराये के मकान में रह रहा था।
परिवार के मुताबिक सोमवार को पत्नी छोटे बेटे को साथ लेकर चली गई थी, जबकि बड़ा बेटा पिता के पास था। परिजनों ने बताया कि विपिन का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
मृतक के चाचा आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विपिन अपनी पत्नी को लेकर परेशान था। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

परिचित के कमरे पर गया था युवक
कापड़ीवास के सरपंच खजान सिंह ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर तीन कमरे हैं, जिनमें रिश्तेदार रहते हैं। घटना से कुछ समय पहले विपिन एक परिचित के कमरे पर बैठा था। बाद में उसकी पत्नी का फोन आया और विपिन से संपर्क नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद परिचित जब उसके कमरे की ओर गया तो घटना का पता चला। सरपंच के अनुसार परिवार की सूचना पर युवक को अस्पताल ले जाया गया। कमरे में बाहर से मंगवाया गया खाना भी रखा हुआ था।

पुलिस कर रही मामले की जांच:
धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि मंगलवार को कापड़ीवास में युवक की मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें