फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से बदनामी हो रही है डीसी साहब

Fri, 16 Sep 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में फैली गंदगी से पैदा होने वाले मच्छरों के सवाल पर कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन एवं सीपीएस श्याम सिंह राणा ने जिला प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि डीसी साहब गंदगी से बदनामी हो रही है जल्द सुधार करो। राणा ने कहा कि इस बार  कष्ट निवारण समिति की बैठक जल्दी हो रही है। यदि अगली बैठक में स्थिति नहीं सुधरी तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रेवाड़ी में सफाई व्यवस्था की वे स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने पिछली मीटिंग में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सीपीएस ने नगर परिषद के ईओ मनोज यादव को फटकार लगाई थी। वीरवार को बाल भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में पंद्रह परिवाद रखे गए,जिनमें से दो परिवादी मौके पर नहीं पहुंचे।

पांच परिवाद पिछली बैठकों में भी रखे जा चुके थे। बचे सात परिवादों को भी हमेशा की तरह अधिकारियों ने जल्द समाधान करने का आश्वासन देकर टरका दिया। इस अवसर पर गांव मंदौला निवासी एवं एचसीएस में चयनित प्रदीप कुमार के पिता रोहताश को सीपीएस ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, एसडीएम जगनिवास, एसडीएम बावल अमरदीप, नगराधीश बिजेन्द्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डॉ. एसी कौशिक,भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, गुड़गांव लोकसभा निगरानी कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, जिला महामंत्री अमित यादव तथा जिला ग्रीवैंस कमेटी के सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

परिवादी बोला, अधिकारी सीमए विंडो से हल कराने की कहते हैं
कुलाना गांव के सरपंच की ओर से गांव में बिजली की समस्या सीपीएस के सामने रखी गई। परिवादी ने बताया कि गांव में  बिजली की समस्या के लिए एसई इंद्रजीत यादव को शिकायत दी थी। लेकिन उन्होंने यह कहकर हल करने से मना कर दिया कि जाओ सीएम विंडो से शिकायत हल कराओ। सीपीएस के सामने ही सरपंच एवं एसई में कहासुनी भी हुई, जिसे सीपीएस ने शांत कराया।

खुले में शौच एवं शौचालय की राशि में गोलमाल पर भी सख्त दिखे सीपीएस
वार्ड-23 के वार्ड पार्षद रामौतार छाबड़ी ने हंसनगर में महिलाओं के बाहर शौचालय जाने का मुद्दा रखा। सीपीएस ने सख्ती दिखाते हुए कहा अधिकारियों से जवाब मांगा तो अधिकारियों ने हमेशा की तरह ही जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। रामौतार छाबड़ी ने कहा कि उनके वार्ड में पब्लिक हेल्थ की ओर से सीवरेज लाइन तो डाल दी गई है,लेकिन डिस्पोज व्यवस्था नहीं होने के चलते लाइन शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर भी समस्या की शिकायत दी गई है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। दूसरी ओर वार्ड-9 में शौचालय के लिए आवंटित राशि में कथित गोलमाल का मुद्दा भी यहां के निवासियों की ओर से सीपीएस के सामने रखा गया। धानक समाज के पूर्व प्रधान धमेंद्र मोरवाल ने बताया कि जरूरतमंदों को शौचालय की राशि मिली नहीं,वहीं एक-एक व्यक्ति को तीन शौचालय के लिए राशि आवंटित कर दी गई।

 टूटी सड़कों और जलभराव के मुद्दे भी रहे प्रमुख
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर कॉमन सर्विस सेंटर के सामने की सड़क पर जलभराव पर सीपीएस ने खुद संज्ञान लेते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी की जितनी भी सड़कें हैं,उन पर जलभराव को रोकने के लिए दोनों ओर नाले बनाना आवश्यक है। इसी के साथ कष्ट निवारण समिति सदस्य अशोक मुद्गिल ने शिकायत रखते हुए कहा कि मॉडल टाऊन हनुमान मंदिर से गुरुद्वारा रोड महाराणा प्रताप चौक तक, माडल टाऊन हनुमान मंदिर से शिव चौक,गांधी चौक से गढ़ी बोलनी रोड तक, ब्रह्मगढ़ के सामने से ब्रॉस मार्केट से महाराणा प्रताप चौक तक, महाराणा प्रताप चौक  से सेक्टर-1 से होते हुए जिला सचिवालय तक एवं बावल रोड से महाराणा प्रताप चौक तक की सडक़ें बदहाल हैं। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने इन गड्ढों में भरे पानी से मच्छर पैदा होने से बीमारी फैल रही हैं। सीपीएस ने अधिकारियों को सभी समस्याओं को जल्द हल करने का आह्वान किया। गांव साल्हावास गांव के राजकीय स्कूल पर कब्जे हटवाने के लिए गांव की सरपंच ने सीपीएस से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें