रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों ने ध्यान एवं योग क्रिया का अभ्यास करवाया। उन्होंने उन्हें प्राणायाम और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य सुमन यादव व कौशल ग्रेवाल सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को वार्म अप, प्राणायाम और इसके बाद मेडिटेशन की क्रियाओं का अभ्यास करवाया।
उन्होंने बताया कि तन के साथ-साथ मन का भी स्थिर और एकाग्रचित्त होना बहुत आवश्यक है। हमें दैनिक जीवन में प्राणायाम और मेडिटेशन की क्रियाओं का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।