फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महर्षि चरक हर्बल गार्डन में नई तकनीक से लगाए जाएंगे औषधीय पौधे

विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। मीरपुर ​स्थित आईजीयू में श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश देते कुलसचिव प्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं विश्व एकता दिवस के उपलक्ष्य में श्रमदान साधना साप्ताहिक कार्यक्रम आरंभ किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में सफाई की।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इस साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि विश्वविद्यालय को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को दृढ़ संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि महर्षि चरक हर्बल गार्डन में नई तकनीक से औषधीय पौधों को लगाया जाएगा जिसकी सहायता से विद्यार्थी शोध कार्यों के रूप में उनका उपयोग भी करेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने अभियान का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय परिसर, प्रशासनिक भवन, उद्यानों एवं आसपास के क्षेत्र में श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर झाड़ू लगाई, कूड़ा-कचरा एकत्र किया एवं पौधारोपण किया और प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया।
कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं बल्कि पर्यावरणीय चेतना का भी प्रतीक है। ग्रीन कैंपस की परिकल्पना तभी साकार होगी जब हम सभी यह संकल्प लें कि स्वच्छता, हरियाली और सतत विकास को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।
इस अभियान के दौरान एसडीई एवं बागवानी शाखा के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, जेई अनिल नैन, हरिंदर, कैप्टन मुकेश यादव, गैर-शिक्षक कर्मचारी संगठन प्रधान, विकास चौधरी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें