रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 स्थित राव शूटिंग एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे। अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच रमन राव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में एशियाई सिल्वर व स्वर्णपदक विजेता चहक यादव, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सुषमा यादव और नेशनल गोल्ड व सिल्वर मेडलिस्ट सिध्या सिंह को सम्मानित किया गया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। प्रदेशभर में खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं और खिलाड़ियों की हर प्रकार से मदद की जा रही है। सरकार की खेल नीतियों के कारण ही हरियाणा खेलों में अग्रणी राज्यों में शामिल है।
उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए कोच रमन राव को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संचालक डॉ. रामावतार लांबा, पार्षद प्रतिनिधि जैनाबाद भूपेंद्र खोला, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एमएस यादव, डॉ. रवि यादव तथा डॉ. रविंद्र यादव मौजूद रहे।
इस अवसर पर मास्टर चिरंजी लाल, हेडमास्टर समय सिंह, योगा इंटरनेशनल कोच डॉ. युद्धवीर यादव, डॉ. पंकज यादव, डॉ. प्रीति यादव, एडवोकेट हरीश यादव, लेक्चरर परमजीत यादव उपस्थित रहे।