फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुर्घटना में एमबीबीएस के छात्र की मौत

Thu, 09 Jan 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव प्राणपुरा निवासी एमबीबीएस के छात्र दक्ष (22) की फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे सोहना रोड पर एक ट्रक का टायर फट गया। इस दौरान ट्रक चालक अनियंत्रित हो गया और दक्ष की कार को टक्कर मार दी। कार में दक्ष के साथ उउनके दोस्त भी सवार थे। हादसे में दक्ष ने दम तोड़ दिया और दोस्त अभी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

गांव प्राणपुरा में वीरवार को दोपहर के करीब 3 बजे के आसपास दक्ष का शव पहुंचा। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार को जानकारी रात को ही मिल गई थी। उसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे मालूम चला कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी मौत हो गई है। सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्ष परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार ने उसे लिखाया पढ़ाया और मौजूदा समय में वह एमबीबीएस कर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें