फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मध्यस्थता से वैवाहिक विवाद सुलझा, दोनों पक्षों में बनी सहमति

Tue, 29 Sep 2026 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से मध्यस्थता केंद्र में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मध्यस्थता के लिए आया वैवाहिक विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। केस रविंद्र बनाम नीतू में मध्यस्थता केंद्र में कई दौर की बैठकें और काउंसिलिंग आयोजित की गईं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे और मेडिएटर अनीता यादव ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद का समाधान करने के लिए समझाया। काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और वैवाहिक विवाद का समाधान हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।
डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से मामलों का समाधान आपसी भाईचारे और सहमति से किया जा सकता है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है तथा आपसी संबंध भी बेहतर बने रहते हैं। उन्होंने बताया कि कानूनी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 15100 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 01274-220062 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें