फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर बना मसानी बैराज का पानी, इसका स्थायी समाधान जरूरी: भूपेंद्र सिंह यादव

Mon, 06 Jul 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव। स
विज्ञापन
खोल। गांव जैतपुर धाम में श्याम कुंड जीर्णोद्धार समारोह में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मसानी गांव में भरा पानी एक तरह से जहर बन चुका है। इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया तो यह रेवाड़ी की जमीन को लंबे समय के लिए बर्बाद कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मसानी गांव में जमा गंदे पानी की निकासी के लिए इसे झज्जर स्थित थर्मल पावर प्लांट तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार से अनुरोध किया गया है और उन्हें विश्वास है कि सरकार जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
धारूहेड़ा में भिवाड़ी से आने वाले केमिकल युक्त पानी के समाधान पर मंत्री ने कहा कि 34 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में एसटीपी के पानी को पाइपलाइन के माध्यम से ले जाने की डीपीआर मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं तीसरे चरण में शुद्ध पानी को राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ आगे ले जाने की डीपीआर भी स्वीकृत हो चुकी है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।

समारोह में मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
इस दौरान भजन गायक ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा पंडाल जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भूपेंद्र यादव ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए मां के नाम एक पेड़ अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें