फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एमपीएचई कर्मचारियों का लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के घर कूच कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने रोका। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचई) एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारी पहले नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य सांगवान और राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शनकारियों ने एनएचएम के तहत कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को न्यायालय के आदेशानुसार नियमित करने, एफपीएल-6 वेतनमान लागू करने, ड्रेस एवं यात्रा भत्ता, सेवानिवृत्ति लाभ, तबादला नीति, पदनाम संशोधन और लंबित एलटीसी जारी करने सहित विभिन्न मांग की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर बढ़ रहे कर्मचारियों को सर्कुलर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने वहीं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एसोसिएशन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें