फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 01 Aug 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अ​भियान के दौरान विद्या​र्थियों को जागरूक करते टीम के सदस्य। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव कुम्भावास और चिल्हड़ में नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। कहा कि साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए नशे और साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें