गांव पाली में एक विवाहिता ने ससुरालियों से परेशान होकर घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के मायके वालों की शिकायत पर सुसरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव पाली निवासी करीब 26 वर्षीय जयश्री ने घर के कमरे में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका के भाई नितेश निवासी फाजिलपुर जिला महेन्द्रगढ़ ने आरोप लगाया कि ससुरालजन उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करते था तथा मारपीट भी करते थे। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।