रेवाड़ी। गांव भोहतावास अहीर में 23 वर्षीय विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार दोपहर ससुर ने देखा तो शव फंदे पर लटकता मिला।
खेतावास निवासी 23 वर्षीय निधि की शादी करीब 18 माह पहले हुई थी। करीब डेढ़ साल की शादीशुदा जिंदगी में दोनों की फिलहाल कोई संतान नहीं है। पति गाड़ी चलाता है।
सोमवार को मोहित अपने किसी दोस्त के पास गया हुआ था। रात को मोहित घर नहीं पहुंचा। निधि और मोहित में रात करीब 11 बजे तक फोन में बातचीत होती रही जिसके बाद निधि अपना कमरा बंद कर सो गई।
मंगलवार सुबह निधि अपने कमरे से बाहर नहीं आई। दोपहर को खाने के समय जब मोहित के पिता ने निधि को उठाने के लिए कमरे के अंदर देखा तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।