फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा लड़की ने फंदा लगाकर दी जान: पति काम के लिए गया था चंडीगढ़, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 17 Jan 2026 04:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

हरियाणा के रेवाड़ी में शादीशुदा लड़की ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया और हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव नगर मोहल्ले में शादीशुदा युवती मेघा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतका के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया और हत्या का आरोप लगाया, जिसके चलते अस्पताल में हंगामा भी हुआ। 

विज्ञापन


घटना के समय युवती का पति किसी काम के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी के समय लड़की की उम्र करीब 16 साल थी। फिलहाल अभी तक पुलिस ने उम्र को लेकर पुष्टि नहीं की है।

मामले के मुताबिक सुबह के समय मेघा जब घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती का शव पंखे पर लटका हुआ पाया गया। शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें