फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोर्टल पर अपलोड करने होंगे प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक

Sun, 15 Dec 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पहली जनवरी 2025 से होने वाली सीबीएसई 10वीं व 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई बोर्ड ने एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी कर दी है। सभी विद्यालयों के मुखिया को प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा प्रोजेक्ट और इंटरनल के अंक बोर्ड को भेजने होंगे। यदि कोई विद्यालय अंक समय पर अपलोड नहीं करता है तो इसका विद्यालय खुद जिम्मेदार होगा। इसके साथ ही 10वीं कक्षा के प्रैक्टिकल के लिए बाहर से परीक्षक बुलाने पर भी रोक लगा दी गई है। नियमित विद्यार्थियों के लिए बोर्ड एक जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करवाएगा। एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के अनुसार विद्यार्थियों के सही और अधिकतम अंक पोर्टल पर परीक्षा के साथ ही अपलोड किए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षक को प्रैक्टिकल की कॉपी भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। एसओपी के बाद 10वीं कक्षा के लिए बाहर से कोई परीक्षक नहीं बुलाया जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी प्रैक्टिकल के दौरान नकल करता है तो इसकी शिकायत भी सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तिथियों की घोषणा के साथ ही सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए विषयवार अंकों का विभाजन भी जारी किया है। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रायोगिक अंक अपलोड करते समय किसी भी प्रकार की कोई त्रुटियां ना करें क्योंकि एक बार डाटा अपलोड होने के बाद अंकों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। प्रायोगिक और लिखित परीक्षाओं के सुचारू संचालन में विद्यालयों की मदद के उद्देश्य से 10वीं के लिए विषयों की एक सूची जारी की है। इसमें कोड, विषय का नाम, थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा, प्रोजेक्ट, मूल्यांकन और आंतरिक मूल्यांकन के अधिकतम अंक, उत्तर पुस्तिका का प्रकार जो थ्योरी परीक्षा में उपयोग होगा इसका भी विवरण है।
विज्ञापन

-
वर्जन
सीबीएसई 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं पहली जनवरी से शुरू होंगी। इसे लेकर सीबीएसई ने एसओपी जारी कर दी है। निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय मुखिया को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक तुरंत विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।-विक्रम, कोऑर्डिनेटर सीबीएसई बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें