फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से गुजरेंगी कई ट्रेनें, कुछ के बदले मार्ग

Fri, 06 Mar 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग तकनीकी कार्य के चलते 15 मई तक कई रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। वहीं कई ट्रेनें रेवाड़ी स्टेशन से होकर संचालित होंगी। इससे रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना और रींगस के यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, मार्ग परिवर्तन के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनें रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से होकर चलेंगी।
इनमें दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, जैसलमेर-काठगोदाम, काठगोदाम-जैसलमेर, अजमेर-किशनगंज, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती, पोरबंदर-दिल्ली सराय, साबरमती-सुल्तानपुर, सुल्तानपुर-साबरमती, भुज-बरेली, बरेली-भुज, जम्मूतवी-बाड़मेर और न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन के चलते इन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर भी किया जाएगा। इससे इन स्टेशनों के यात्रियों को इन ट्रेनों में यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा काठगोदाम-जैसलमेर, जैसलमेर-काठगोदाम, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर और अजमेर-चंडीगढ़ जैसी ट्रेनों का भी संचालन इसी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कनकपुरा स्टेशन यार्ड में सिग्नलिंग प्रणाली को मजबूत करने और ट्रैक व्यवस्था में सुधार के लिए यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से कई रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द भी किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल और रेगुलेट किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन का सहारा लिया जा सकता है। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें