फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जयपुर स्टेशन विकास कार्य के चलते प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें

Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 1रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर विकास कार्य चल रहा है। स्टेशन यार्ड में एयर कंकर्स (फेज-2) निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने तकनीकी कार्यों के लिए 9 नवंबर से 12 दिसंबर तक ब्लॉक लेने की घोषणा की है। इस अवधि में कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ब्लॉक अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी तो कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12015 नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस 9 नवंबर से 13 दिसंबर तक सिर्फ खातीपुरा तक ही चलेगी। यह ट्रेन खातीपुरा से दौराई के बीच रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12016 दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी इसी अवधि में दौराई की बजाय खातीपुरा से शाम 6:09 बजे चलेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 9, 14, 22, 23, 24 नवंबर और 6 व 9 दिसंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से चलेगी। 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 8, 13, 21, 22, 23 नवंबर और 5 व 8 दिसंबर को जम्मूतवी से चलेगी और खातीपुरा सुबह 9 बजे पहुंचेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें : निर्धारित ब्लॉक अवधि में कई लंबी दूरी की ट्रेनें रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से होकर चलेंगी। इनमें प्रमुख रूप से दिल्ली सराय रोहिल्ला–बांद्रा टर्मिनस (12215), जैसलमेर-काठगोदाम (15013/15014), अजमेर–किशनगंज (15716), पोरबंदर-मुजफ्फरपुर (19269) शामिल है।
इसके अलावा श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती (19416), पोरबंदर-दिल्ली सराय (20937/20938), सुल्तानपुर-साबरमती (20940) और वाराणसी-साबरमती (20964) परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इन ट्रेनों को नारनौल, नीमकाथाना, रींगस और रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

रेगुलेट रहेंगी ये ट्रेनें

रेल प्रशासन के अनुसार कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित समय के लिए रोका जाएगा। दिल्ली सराय–बांद्रा टर्मिनस (12215) ट्रेन 15 नवंबर, 19 नवंबर, 20 नवंबर, 4 दिसंबर और 11 दिसंबर को 15 मिनट तक रेगुलेट रहेगी। बरेली–भुज (14321) ट्रेन 23 नवंबर को 20 मिनट तक रोकी जाएगी। जम्मूतवी–बाड़मेर (14662) ट्रेन 22 नवंबर को रेवाड़ी–जयपुर के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। अजमेर–जम्मूतवी (12413) ट्रेन 11 और 30 नवंबर को अजमेर–जयपुर के बीच 35 मिनट रोकी जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे की वेबसाइट से प्राप्त करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार यह सभी बदलाव अस्थायी हैं और कार्य पूर्ण होने के बाद रेल सेवाएं सामान्य मार्ग से पुनः संचालित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें