फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

Fri, 06 Mar 2026 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में चूरू-सादुलपुर रेलखंड के बीच दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के मध्य ट्रैक दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते इस रेल ट्रैक पर कई ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के कारण ब्लॉक से कुछ ट्रेने निर्धारित अवधि तक रद्द रहेंगी। इनमें रेवाड़ी-बीकानेर और बीकानेर-रेवाड़ी ट्रेन 15 से 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी और रेवाड़ी-हिसार सवारी गाड़ी 15 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेंगी। जोधपुर-रेवाड़ी, रेवाड़ी-सीकर, सीकर-रेवाड़ी और रेवाड़ी-जोधपुर ट्रेने 25 से 29 अप्रैल के बीच रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। दिल्ली-हिसार ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक दिल्ली से चलकर केवल रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। हिसार–दिल्ली रेल सेवा 16 से 30 अप्रैल तक हिसार के स्थान पर रेवाड़ी से चलाई जाएगी।
रेवाड़ी-सीकर रेल सेवा 15 अप्रैल को रेवाड़ी के बजाय लोहारू से संचालित होगी, जिससे रेवाड़ी-लोहारू के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसके साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। रामेश्वरम-फिरोजपुर, लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर, बाड़मेर-हावड़ा, श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज, हिसार-हैदराबाद, हिसार-खड़की स्पेशल, काकिनाडा टाउन-हिसार, बीकानेर-हावड़ा, सियालदह-बीकानेर, मुंबई सेंट्रल-हिसार और बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी ट्रेन बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी।
इन ट्रेनों को रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, डेगाना और हिसार मार्ग से चलाया जाएगा। मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा। जोधपुर-रेवाड़ी रेल सेवा 15 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें