फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर कार्य के चलते कई रेल सेवाएं प्रभावित

Fri, 06 Mar 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर नया इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल स्थापित करने के लिए गैर-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण रेवाड़ी-मेरठ छावनी ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ छावनी 5 मई से 13 मई तक रेवाड़ी से प्रस्थान कर बदले हुए मार्ग से दिल्ली छावनी, पटेल नगर, दिल्ली सराय रोहिल्ला और नई दिल्ली होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज और सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। बदले हुए मार्ग में दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर शाम 5 बजकर 2 मिनट पर आगमन और 5 बजकर 3 मिनट पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें