रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े लोग। संवाद
रेवाड़ी। सादुलपुर-चूरू रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत चूरू से दुधवा खारा स्टेशनों के बीच नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते महेंद्रगढ़ और लोहारू होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 24 जनवरी तक रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस 25, गाड़ी संख्या 54804 रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर 24 जनवरी और गाड़ी संख्या जनवरी 54803 सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर 25 जनवरी तक रद्द रहेगी।
रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर (अप-डाउन) 24 जनवरी तक केवल रेवाड़ी से सादुलपुर के बीच चलेगी और सादुलपुर से बीकानेर के बीच रद्द रहेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस (अप-डाउन) 24 जनवरी तक लोहारू, सादुलपुर और रतनगढ़ नहीं आएगी। इसे वाया रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलाया जाएगा।
बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट (12372) 22 जनवरी तक लोहारू नहीं आएगी। इसका संचालन वाया डेगाना-फुलेरा-जयपुर- रेवाड़ी होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस (26471) बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत 23 जनवरी तक अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
रेलवे के अनुसार चुरू-दुधवा खारा के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन और ट्रेनों के रद्द होने की सूचना समय-समय पर दी जा रही है।