फोटो : 9प्रतियोगिता के दौरान मंच पर एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में साहित्यिक क्लब की ओर से आयोजित साहित्य उत्सव में भाषण, काव्य पाठ और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में मानसी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में कड़ी मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
निदेशक युवा कल्याण प्रो. अदिति शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। डॉ. भारती ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को मंच से अपने विचार अभिव्यक्त करने का माध्यम प्रदान करते हैं। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. मंजू पूरी, डॉ. समृद्धि, डॉ. ईश्वर शर्मा और डॉ. सुशांत यादव रहे।
हिंदी भाषण प्रतियोगिता में मानसी (वाणिज्य विभाग) ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में महक प्रथम, मोनी ने द्वितीय स्थान और प्रीति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
काव्य पाठ में कंवर सिंह ने प्रथम, संयोगिता ने द्वितीय और निकिता एवं शीतल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सूरज पांडेय प्रथम स्थान, आमुख ने द्वितीय और जितेंद्र व अंकित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने शुभकामनाएं दीं। सभी विजेताओं को कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह एवं वित्त अधिकारी अनिल कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. पूनम यादव, डॉ. नेहा यादव और डॉ. अल्पा यादव ने अपना योगदान दिया।