फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मानेकशॉ और रेजांगला सदन बने विजेता

Tue, 12 May 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बास्केटबॉल खेलते खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छह सदनों सुब्रतो, अर्जन, मानेकशॉ, कटारी, करियप्पा, परेरा बालक वर्ग व कारगिल तथा रेजांगला सदन बालिका वर्ग के मध्य मैच हुए। मानेकशॉ सदन व करियप्पा सदन फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

कांटे के मुकाबले में मानेकशॉ सदन ने करिअप्पा सदन को 25-23 से हराकर वॉलीबॉल ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। वहीं बालिका वर्ग में रेजांगला सदन ने कारगिल सदन को हराया। प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ सदनों को दो पूलों में विभाजित कर लीग आधार पर मैच खेले गए। इसमें से प्रत्येक पूल की दो शीर्ष टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेले गए।
सेमीफाइनल विजेताओं के बीच विद्यालय के मैदान पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। दोनों सदनों के छात्रों ने अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए व उनका मनोबल बढ़ाने का भरसक प्रयास किया। बालक वर्ग में बारहवीं कक्षा के कैडेट प्रेरित, कटारी सदन तो बालिका वर्ग में कैडेट पारुल, कक्षा ग्यारह को बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

कैडेट कवि मैचों के कैडेट आयोजक रहे। कैडेट आलोक, कैडेट अक्षित व कैडेट जश्नदीप कौर ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। इसके साथ ही स्टाफ व कैडेटों के मध्य एक मैत्री मैच भी खेल गया। कैडेट विजयी रहे। पुरस्कार वितरण के अंत में विजेता दल को बास्केटबॉल ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें