फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी लाइव : साइट ठप रहने से अनाज मंडी में गेट पास का बाधित रहा काम, घंटों लाइन में खड़े रहे किसान

विज्ञापन
मित्रसेन, गांव निगानियावास
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार को शहर की नई अनाज मंडी में साइट ठप रहने के कारण पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा। गेट पास कटवाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंच गए लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते उनकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। किसान सुबह से लेकर शाम तक लाइनों में खड़े रहे। वहीं कुछ किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गेट पास बनाने की नई व्यवस्था में किसानों को पहले साइट के माध्यम से एंट्री करानी होती है लेकिन सोमवार को साइट काम नहीं कर रही थी। इसके कारण गेट पास कटने की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई।
किसानों ने बताया कि वे सुबह जल्दी ही अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच गए थे और उम्मीद कर रहे थे कि जल्द ही उनका गेट पास बन जाएगा लेकिन तकनीकी खराबी के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। कई किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ तपती धूप में खड़े रहे।
विज्ञापन

किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि नई व्यवस्था पूरी तरह से तकनीक पर निर्भर है और जब साइट ही काम नहीं करती तो पूरी प्रक्रिया ठप हो जाती है। किसानों ने कहा कि पहले की व्यवस्था ज्यादा सरल और प्रभावी थी जिसमें इस तरह की दिक्कतें कम आती थीं।

कई किसान वापस घर की तरफ लौटे
कुछ किसानों ने यह भी बताया कि पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी जब उनका गेट पास नहीं बन पाया तो उन्हें मजबूरी में वापस घर लौटना पड़ा। इससे उनका समय और संसाधन दोनों बर्बाद हुए। आने जाने का जो खर्च लगा वो अलग। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो साइट की तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक किया जाए या फिर वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए ताकि किसानों को बार-बार इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।


बोले किसान-
खेत में दिन-रात मेहनत करने के बाद जब फसल बेचने के लिए मंडी आते हैं तो यहां भी उसी तरह की कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है। लाइन में खड़े दो घंटे से ज्यादा समय हो गया है। खेत में भी मेहनत करें और फसल बेचने में भी मेहनत करें हम सिर्फ मेहनत करते ही रह जा रहे हैं। हमारी सुनने वाला कोई नहीं है।
मित्रसेन, गांव निगानियावास

तेज धूप में खड़े हम लोगों की हालत और खराब हो रही है। तेज धूप में दो घंटे से अधिक समय से लाइन में खड़ा हूं। गमछा सिर पर रखकर जैसे-तैसे खुद को बचा रहा हूं। किसान की 24 घंटे अग्निपरीक्षा हो रही है। सरकार को ध्यान देना चाहिए।

ज्ञान सिंह, भटसाना

सुबह से लाइन में खड़े हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया। अब शाम होने वाली है मगर नंबर नहीं आया। चार घंटे से लाइन में खड़े हैं। काफी परेशानी हो रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

योगेश, नयागांव


गेट पास की प्रक्रिया को सरल और सुचारू बनाया जाना चाहिए। मौजूदा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसानों की परेशानी और बढ़ेगी। प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके और उन्हें इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


अंकित, नयागांव
-

मित्रसेन, गांव निगानियावास

मित्रसेन, गांव निगानियावास

मित्रसेन, गांव निगानियावास

मित्रसेन, गांव निगानियावास

मित्रसेन, गांव निगानियावास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें